वाराणसी। नगर नियोजक, वाराणसी विकास प्रधिकरण ने विकास प्राधिकरण द्वारा बिड के माध्यम से वाराणसी नगर के दूसरी ओर टेण्ट सिटी स्थापित किया गया था, जिसमें चयनित दो विकासकर्ताओं द्वारा इसी वर्ष जनवरी से मई तक टेण्ट सिटी का संचालन किया गया। विकासकर्ताओं द्वारा टेण्ट सिटी प्रारम्भ करने से पूर्व समस्त संबंधित विभागों से अनुमति प्राप्त कर ही सेण्ट सिटी का प्रचलन किया गया था।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा आगामी सत्र में टेण्ट सिटी के संचालन हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन किया गया है। वर्तमान में एनजीटी में योजित रिट याचिका के पारित आदेश के अनुपालन में ही प्राधिकरण द्वारा टेण्ट सिटी के संचालन में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *