
आर जे शंकरा आई हास्पिटल के डाक्टरों ने किया नेत्र परीक्षण
चंदौली । ग्राम झांसी लौदा में सक्षम काशी प्रांत महिला टोली ने नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया।
नि: शुल्क नेत्र शिविर के आयोजन में आर जे शंकरा आई हास्पिटल विशेष सहयोग रहा।।
नेत्र शिविर का शुभारंभ सक्षम काशी प्रांत महिला प्रमुख राधा सिंह तथा डाक्टर की टीम ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आर जे शंकरा आई हास्पिटल के डाक्टरों ने मरीजों के नेत्र का परीक्षण किया। जिसमें दस ऐसे मरीज मिले जिनके नेत्र का आपरेशन करना रहा। उन मरीजों को आपरेशन हेतु सक्षम की टीम ने अस्पताल भेजा।
उक्त अवसर पर सक्षम महिला प्रमुख काशी प्रांत राधा सिंह, शशि वर्मा, नेहा केशरी, राधा सोनी, अंजली सोनी,शहाना बानो, ज्वाला सेठ, सीमा वर्मा सहित महिला टीम की सदस्य गण शामिल रही।











Leave a Reply