इफको के उप मंडी स्थल फूलपुर में लगी आग

रिपोर्ट अशरफ, आजाद 

 

प्रयागराज।फूलपुर,इफको उप मंडी फूलपुर में दोपहर में मेन गेट के बगल इकट्ठा कूड़े कचरे में तेज आग लग गई । स्थानीय निवासी एवं फल व्यवसायी ने तत्काल दमकल बुलाई, दमकल पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों के मदद से आग बुझाने में काबू पाई गई।

इफको उप मंडी स्थल फूलपुर में कूड़ा कचरा हमेशा इसी स्थान पर फेंका जाता है जिससे आग लगने की संभावना हमेशा बनी रहती है, स्थानीय निवासी का कहना है कि यदि यहां से मंडी कर्मचारियों द्वारा कूड़ा कचरा हटवाने का प्रबंध नहीं किया गया तो एक दिन बहुत बड़ी घटना हो सकती है।

आग बुझाने में सहयोग करने वाले में मोहम्मद शमीम,इम्तियाज अहमद, मो हारून,बाबा यादव,आकाश सिंह, अनिल कुमार धुरिया, मोहम्मद सैफ , पप्पू, उमाशंकर पटेल आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *