मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण को लेकर पंचायत सहायकों ने सांसद प्रिया सरोज को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। पिंडरा विकासखंड के पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को मछली शहर सांसद प्रिया सरोज से उनके आवास पर मिलकर 4 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

पंचायत सहायकों ने लंबे समय से न्यूनतम मानदेय पर काम करने की बात कहते हुए मानदेय में वृद्धि और नियमितीकरण की मांग की।

यूनियन ने कहा कि पंचायत सहायकों से गैर विभागीय कार्य न कराए जाएं और ग्राम सचिवालय संचालन के लिए इंटरनेट, इन्वर्टर समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सुविधाओं के अभाव में ग्राम स्तर पर डिजिटल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत सहायकों ने बताया कि वे गांव स्तर पर शासन की योजनाओं और ऑनलाइन कार्यों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उनके हितों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। इस दौरान पिंडरा ब्लॉक अध्यक्ष निखिल पटेल, महामंत्री अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार भारती, विशाल, संदीप कुमार, संत सीलकोबीड, पंकज यादव, साहबलाल, चन्दन सिंह समेत कई पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *