जगदीशपुर निःशुल्क नेत्र शिविर, ग्रामीणों ने कराया आँख परीक्षण

आजमगढ़।बाबूराम लाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को ग्राम आजमगढ़ के जगदीशपुर, देवगांव में डॉ अग्रवाल आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नेत्र विशेषज्ञ टीम डॉ. शहजाद, डॉ. रोहित, डॉ. काजल पटेल एवं डॉ. अनुराग पांडेय ने शिविर में आए नेत्र रोगी के आँखों की विस्तृत जांच की गई। मोतियाबिंद, चश्मे का नंबर, व अन्य नेत्र रोगों की पहचान कर मरीजों को आवश्यक सलाह एवं दवाएं दी गईं।

इस पुनीत कार्य में गाँव के सम्मानित व्यक्तियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

शिविर में श्री उदय भान, सच्चिदानंद, कमलेश लाल, वीरेन्द्र गुप्ता, अरुण चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

बाबूराम लाल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव ने शिविर को सफल बनाने के लिए , डॉ. शहजाद, डॉ. रोहित, डॉ. काजल पटेल, डॉ. अनुराग पांडेय, सभी सहयोगीगण एवं आगंतुक ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ऐसे शिविर आयोजित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *