
रविदास घाट पर रोली सिंह संचालित कर रही है आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई
रिपोर्ट :-आशीर्वाद सिंह
वाराणसी। रविदास घाट पर रोली सिंह आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित कर समाज को नया दिशा दे रही है।
गुरुवार को पूर्वांचल की वरिष्ठ साहित्यकार झरना मुखर्जी विदेश में कार्यरत पुत्री के विशेष आग्रह पर रविदास घाट पर संचालित हो रहे विद्यालय के सभी बच्चों को आइसक्रीम खिलाई। जैसा ही आइसक्रीम का डिब्बा बच्चों के हाथ में मिला उनके चेहरे पर गज़ब का मुस्कान उभर आया।ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मनवांछित फल मिल गया हो।
बच्चों को आइसक्रीम वितरण में सहयोगी सर्वश्री झरना मुखर्जी, डॉ सुबाष चंद्र, रोली सिंह रघुवंशी, सुषमा मिश्रा, सुरैया आजाद, बृजेश पाठक, लक्ष्मी पाठक, बबीता चौरसिया, प्रियंवदा सिंह, गिरीश पांडे काशीकेय, सुनील सिंह राजपूत, डा कैलाश सिंह विकास, मुकेश पाण्डेय शामिल रहे।












Leave a Reply