22 जून से अनिश्चितकालीन धरना देंगे अरुण मिश्र ‘लालू’

रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और जर्जर सड़कों की बदहाली को लेकर पूर्व डीएवी पीजी कॉलेज अध्यक्ष व समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र ‘लालू’ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि मांगों के समर्थन में 22 जून 2026 से शेरपुर कुटी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और अनशन शुरू किया जाएगा।

अरुण मिश्र ने बताया कि निजामाबाद की जनता लंबे समय से खराब सड़कों, पेयजल व बिजली संकट और अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान है। विशेषकर भदुली-निजामाबाद और रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इसके अलावा विश्वप्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी के कारीगरों के लिए भी स्थायी बाजार की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें इस लोकतांत्रिक आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *