
वाराणसी।शनिवार को वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना- इकाई -V की कार्यक्रम अधिकारी डा वर्षा सिंह के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव की प्रेरणा से आयोजित किया गया। योग-प्रशिक्षक डा आनन्द कर्ण के निर्देशन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया। बढ़ती उम्र और वर्तमान आधुनिक जीवन शैली को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार के व्यायाम-योगासन एवं प्राणायाम की बारीकियों को जानने का अवसर मिला।
इस कार्यक्रम में प्रो रचना श्रीवास्तव, डा अन्नपूर्णा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा वर्षा सिंह, एनएसएस की स्वयंसेविकाएं एवं महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति थी।












Leave a Reply