
राजस्थान।कोफार्मिन फैडरेशन, अलवर, कोटपूतली बहरोड़, बीकानेर एवं अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जीतेन्द्र सिंह सेवावत को कमला देवी जन सेवा संस्थान पर्यावरण संरक्षक के रूप मे चयन कर कम्मू देवी राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से 15 अगस्त 2026 को सम्मानित किया जाएगा l
जीतेन्द्र सिंह सेवावत अंतर्राष्ट्रीय कृषि विशेषज्ञ है जिनके द्वारा उत्तर, मध्य, और पश्चिमी भारत की प्रथम ग्राम पंचायत बामनवास कांकड़ को शत प्रतिशत जैविक प्रमाणित किया है जो की कोटपूतली बहरोड़ जिले मे स्थित है l इसके बाद उनके नेतृत्व मे बीकानेर जिले के लूणकरणसार तहसील की सहज़रासर ग्राम पंचायत को जैविक प्रमाणित करने के लिए काम किया जा रहा है जो पश्चिमी राजस्थान की प्रथम जैविक ग्राम पंचायत होंगी l
श्री सेवावत का लक्ष्य 300 ग्राम पंचायतो को जहर मुक्त करने का है l इनके द्वारा पर्यावरण पर बहुत ही सराहनीय कार्य किये जा रहे है साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाने पर सशक्त प्रयास किये जा रहे है ।
यह जानकारी कोफार्मिन फैडरेशन के प्रबंधक महेश कुमार गुप्ता के द्वारा दी गयी है l


Leave a Reply