योग स्वस्थ जीवन और मानव सेवा का सशक्त माध्यम :- डॉ. संजय राय

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा वाराणसी द्वारा बेनियाबाग स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। योग प्रशिक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का वैज्ञानिक माध्यम है। रेडक्रॉस के सचिव डॉ. संजय राय ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ समाज निर्माण का प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राय ने सक्रिय सहभागिता करने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय शाह, वेद मूर्ति शास्त्री, डॉ. एस.एस. गांगुली,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, जे.पी. बालानी, बिमल त्रिपाठी, कमल किशोर, डॉ. सुनील मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *