
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा रविवार को आईसीएआई भवन, पांडेयपुर में योग एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जबकि संचालन शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी ने किया।
योगाचार्य सीए द्विजेन्द्र कुमार सिंह एवं सीए आलोक शिवाजी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। वहीं सीए धनंजय ओझा ने नाद योग एवं मेडिटेशन सत्र का संचालन किया। योगाचार्यों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है तथा तनाव, मधुमेह और हृदय रोग जैसी समस्याओं से बचाव में सहायक है।
कार्यक्रम में शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य सीए श्री प्रकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सीए शिशिर उपाध्याय, सीए सोम दत्त रघु, सीए सौरभ शर्मा, सीए नीरज कुमार सिंह, सीए चंद्र प्रकाश पांडेय, सीए राजीव कुमार सिंह, सीए मनोज पांडेय, सीए प्रतिम, सीए पूजा जायसवाल, सीए गौरव श्रीवास्तव, सीए विश्वनाथ सोंथालिया, सीए विवेक आनंद मोहन, सीए अजय कुमार सिंह, सीए जय वर्मा, सीए धीरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा सीए विवेक बरनवाल सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में सभी ने योग को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।










Leave a Reply