
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खिलाड़ियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलक राज कपूर ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योग स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है। क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रतिदिन योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, अजय सिंह, पवन सिंह, किशोर सिंह, अंजनी सिंह, अरविन्द विश्वकर्मा, यशवंत बरनवाल पट्टन, विकास बरनवाल, अयन बोस, अभिषेक मिश्रा, नीतीश सिंह, धीरज पांडेय, संजय श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।










Leave a Reply