भारत विकास परिषद द्वारा भव्य योग शिविर का आयोजन

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी के तत्वावधान में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर मडुआडीह स्थित होटल एलीगेंस में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर काशी योग संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष सुप्रसिद्ध योग गुरु श्री चक्रवर्ती विजय नावड मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। श्री नावड ने उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में योग करने के महत्व पर प्रकाश डाला।योग शिविर में श्री नावड ने प्रमुख आसन ,प्राणायाम एवं मुद्राओं का अभ्यास उपस्थित लोगों को कराया , साथ ही सभी लोगों को ऋतु के अनुकूल आहार विहार के संबंध में जानकारी दी ।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल,निधि अग्रवाल, संदीप कपूर दीपाली कपूर अमित सर्राफ, सुमित कुमार अग्रवाल सहित भारत विकास परिषद के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *