भाविप ने योगगुरु वेद प्रकाश को किया सम्मानित

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकंठ शाखा द्वारा नेहरू पार्क, कैंटोनमेंट में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित 12 दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। शिविर का संचालन पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य वेद प्रकाश आर्य के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम का नियमित अभ्यास कराया गया। समापन अवसर पर शाखा की ओर से योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता में योगदान देने वाले योग प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रांतीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता डॉ. प्रियंका जायसवाल, सह योग शिक्षिका अंजलि तथा सह योग शिक्षक प्रमोद आर्य का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। योगगुरु वेद प्रकाश आर्य को शाखा गतिविधि संयोजक सेवा राजीव गुप्ता ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। शिविर में 26 लोगों ने योग एवं प्राणायाम के लाभ प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *