योग अभ्यास से युवाओं को फिटनेस का संदेश

वाराणसी। चौखंडी रेलवे स्टेशन के पास रविवार को आर्मी, पुलिस एवं अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष योग अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार विश्वकर्मा ने युवाओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता तथा सहनशक्ति में वृद्धि होती है, जो प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। योग सत्र में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक सोच का भी संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *