अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय कारागार में 400 बंदियों ने किया योगाभ्यास

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार वाराणसी में “स्वस्थ दीर्घायु के लिए योग” थीम के अंतर्गत वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ल तथा सचिव राजीव मुकुल पांडेय के मार्गदर्शन में धन्वंतरि कर्मयोग ट्रस्ट के सहयोग से संपन्न हुआ। योग सत्र में कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लगभग 400 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य बुद्धिराम यादव ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, नाड़ी शोधन तथा ताड़ासन, भुजंगासन और मर्कटासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। समापन अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने योग प्रशिक्षकों एवं धन्वंतरि कर्मयोग ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जितेंद्र नाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कारागार के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *