जनसेवा समृद्धि फाउंडेशन एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने संयुक्त रूप से मनाया योग दिवस

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनसेवा समृद्धि फाउंडेशन एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन विभाग तथा वाराणसी उत्तर के विधायक श्री रविन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सत्येन्द्र कुमार (आईएएस), जिलाधिकारी वाराणसी, मोहित अग्रवाल (आईपीएस), पुलिस आयुक्त वाराणसी, प्रमोद कुमार (आईपीएस), डीसीपी काशी ज़ोन, वाराणसी एवं प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अपने संबोधन में अतिथियों ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का सफल संचालन जनसेवा समृद्धि फाउंडेशन के नेतृत्व में किया गया। फाउंडेशन की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अभिषेक पांडे, उपाध्यक्ष (Vice President) रजत दुबे एवं कार्यकारी सदस्य (Executive Member) सुनीधी सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष सत्यांश कुमार मौर्या, सीओ अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष रजत दूबे, सचिव ऋषभ सिंह, कोषाध्यक्ष रामजी सिंह व सहायक कार्यकर्ता अनिमेष वर्मा, सौरभ दत्त यादव, सुनिधि सिंह, सुप्रिया यादव आदि उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *