
वाराणसी।चैतन्य योग सेवा संस्था द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय द्विवेदी,(आईएएस) प्रवीन प्रकाश तथा अमर मणि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि शुभम सर्राफ,श्रद्धा खन्ना , कौशल अग्रवाल ,मनोज जोशी , डी नारायण शास्त्री ,ऋचा अग्रवाल , निखिल त्रिपाठी , सी वी सुब्बा राय , बबली जी ,की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का संस्था द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में काशी व अन्य जनपद से आये योग साधकों, नागरिकों, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। विशिष्ट अतिथि ने भी योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्था के कार्यों में निरंतर सहयोग एवं समर्पण के लिए मोस्ट सपोर्टिंव मेम्बर्स से सर्वश्री साधना दुबे ,नीलू कुशवाह ,रितु गुप्ता ,ऋषभ यादव ,विजय यादव ,सिद्धार्थ जैन , कौशल त्रिपाठी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन मिश्रा , संरक्षक नवनीत मिश्रा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतीन गांगूली ,वि वि सुंदर शास्त्री , टी गजानन जोशी , राजेश सिंह ,राहुल रत्नाकर ,गुरु प्रसाद , राजेश प्रसाद , राजेन्द्र प्रसाद,सलोनी गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयं-सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने एवं स्वस्थ, सकारात्मक तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया और अंत में सचिव आशीष टंडन जी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों को धन्यवाद दिया।


Leave a Reply