
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मीरा फाउंडेशन द्वारा बच्चों के साथ एक विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बच्चों को केवल योगाभ्यास ही नहीं कराया गया, बल्कि योग के महत्व, सिद्धांतों एवं विभिन्न योगासनों की सैद्धांतिक जानकारी भी प्रदान की गई। बच्चों को योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ताड़ासन, वज्रासन, भद्रासन, वृक्षासन, दंडासन, घुटना संचालन सहित अनेक योग क्रियाओं की थ्योरी लिखवाई गई तथा उनका व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षक के रूप में श्रेया, दीपशिखा, शिवांगी, आयुषी, अंशिका, अर्पिता, देवा, नीरज, कपिल, विजय टाटा, अजय कुमार, संजय एवं मनोज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों ने बच्चों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ भाग लिया तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। मीरा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास करना है। इसी उद्देश्य से संस्था समय-समय पर शैक्षिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।


Leave a Reply