सियासी हिस्सेदारी हेतु पूर्वांचल के स्वर्णकारों ने फूंका बिगुल

वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में आगामी सितंबर माह में आयोजित ‘सोनार महासमागम-2’ की तैयारियों की रूपरेखा का निर्धारण करना था।

बैठक में स्वर्णकार स्वाभिमान यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।साथ ही महासमागम 2 की सफलता हेतु समीक्षा किया गया।

बैठक में पूर्वांचल के विभिन्न 20 जनपदों से 200 प्रतिनिधि शामिल रहे।

बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अनेक सुझाव मिलें।

उक्त अवसर पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संस्थापक इंजीनियर योगेंद्र कुमार ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब स्वर्णकार समाज को अपने राजनीतिक अधिकारों और उचित प्रतिनिधित्व के लिए संगठित होकर आवाज उठानी होगी।

उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय संयोजक रवि सर्राफ ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोग विभिन्न राजनीतिक दलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब समय की मांग है कि व्यक्तिगत और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समाज के हितों को सर्वोपरि रखा जाए।

संस्थान की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता सरार्फ,प्रदेश महासचिव नीलम सर्राफ ने कहा कि अब समय आ गया है कि स्वर्णकार समाज अपनी ताकत को पहचाने, जागरूक बने और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठित होकर आगे आए।

संस्थान के पूर्वांचल अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर एक आवाज बुलंद करना होगा।

संस्थान के जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने कहा कि किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए मजबूत नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जीएसटी कमिश्नर शारदा शंकर सिंह ने की। संचालन जिला अध्यक्ष किशोर सेठ एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव अरुण सोनी ने किया।

बैठक में समरजीत सिंह मिर्जापुर, अनूप वर्मा शाहजहांपुर, अमर जौहरी जौनपुर, उदय प्रताप मऊ, संदेश जी भटनी, गौतम कुमार आजमगढ़, सुनील सर्राफ बलिया, आनंद प्रकाश कानपुर, संजय जी रेणुकूट, कैलाश जी गाज़ीपुर, राजनाथ वर्मा प्रयागराज, हरिशंकर जी भदोही, कमला सोनी बहराइच कंचन वर्मा बलिया, चिंतामणि वर्मा, सुनीता वर्मा प्रयागराज, रश्मि वर्मा शाहजहांपुर, कृष्ण नारायण सोनी, अनिल चंचल, रौनी वर्मा, कमल कुमार सिंह, पंकज सर्राफ, विष्णु दयाल सेठ, किशन सेठ, बेबी सेठ, सुनंदा सेठ, बलिया जिलाध्यक्ष मीना कुमारी, प्रयागराज जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, संतोष सेठ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, घनश्याम सेठ, जनार्दन वर्मा, सुशील सेठ सहित अनेक वरिष्ठ स्वर्णकार बंधू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *