डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन में योग शिविर

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में विशेष योग शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रशासक संजीव कुमार सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यसन-मुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के कार्यक्रम समन्वयक प्रबल प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित इस शिविर में प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक रामललित पटेल के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन के साथ-साथ अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं कपालभाति प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *