नेचुरल गैस पीएनजी आपूर्ति प्रदिक्षा कैंटीन में शुरू

वाराणसी। गेल इंडिया द्वारा वाराणसी में विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हासिल करते हुए सीजीडी परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में उपलब्धि दर्ज की है।

इसी क्रम में सुंदर बगिया कॉलोनी नरिया रोड स्थित एमपीएमएमसीसी “प्रदिक्षा कैंटीन” में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल संस्थागत प्रतिष्ठानों को हरित ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस आपूर्ति परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व नवाज़िश अली अंसारी (उप महाप्रबंधक) द्वारा किया जा रहा है। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन सुशील कुमार (जीएम) के मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। गेल इंडिया ने बताया कि,एमपीएमएमसीसी “प्रदिक्षा कैंटीन”, जो बड़ी संख्या में संस्थान के कर्मचारियों एवं आगंतुकों को सेवाएं प्रदान करता है, पूर्व में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिमाह लगभग (45) एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर था। आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद अब कैंटीन को निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध हो रही है, जिससे संचालन अधिक सुचारु, दक्ष और विश्वसनीय बन गया है। साथ ही, पहले उपयोग में लाए जा रहे इन एलपीजी सिलेंडरों को अब अन्य क्षेत्रों में पुनः उपयोग में लाया जा सकेगा, जिससे अधिक उपभोक्ताओं तक इसकी उपलब्धता सुनिश्चित होगी। गेल (इंडिया) लिमिटेड संस्थागत, वाणिज्यिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संबंधित क्षेत्रों में भी इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, सुरक्षित और पर्यावरण–अनुकूल ऊर्जा विकल्प उपलब्ध कराया जा सके। अंत में, गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी के सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए है कहां की उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन अपनाकर आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा प्रणाली का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *