
डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
वाराणसी।अखिल भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रनायक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को तुलसी घाट गंगा तट पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रामयश मिश्र, ज्योतिषाचार्य शशि शेखर चतुर्वेदी, ज्योतिषाचार्य पण्डित श्रीराम शर्मा, मदन गोपाल पांडे ज्योतिष, आचार्य धीरज मिश्रा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।
साथ ही लखनऊ में अग्निकांड में मारे गए 15 छात्रों को भी गंगा तट पर श्रद्धांजलि दी गई। वैदिक गुरुकुलम के वेद पाठी बटुको
ने जन संघ के संयोजन में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अग्निकांड में मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए गंगाजल से तर्पण किया।
डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति परंपरा सनातन धर्म की परंपरा को कायम रखने के लिए जो बलिदान दिया आज वह बलिदान सार्थक सिद्ध हो रहा है और देश में सनातनी सरकार मजबूती से कम कर रही है ।वहीं समाजसेवी रामयश मिश्र , मदन गोपाल पांडे धीरज मिश्रा संत रमन दास, धीरज पांडे ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान देश कभी नहीं भूलेगा आज उन्हीं का दिन है कि भारतवर्ष में सनातन की सरकार बनी है और हिंदुओं का विकास हो रहा है साथ ही लखनऊ में घटी घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस घटना से हम लोग काफी मर्माहतहै और बाबा विश्वनाथ और मां गंगा ये ही मना रहे हैं कि मृतक छात्रों की आत्मा को भगवान सद्गति प्रदान करें ।
इस अवसर पर रामचंद्र मांझी, पवन पांडे, शशांक पांडे, शुभम पांडे, शशि शेखर चतुर्वेदी शाहिद काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।










Leave a Reply