महावीर हनुमान के प्रसाद के लिए उमड़ी आस्था की भीड़

वाराणसी। ज्येष्ठ माह के आठवें एवं आखिरी बड़े मंगल पर चांदमारी स्थित हरे कृष्ण ज्वेलर्स में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आरंभ प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, उनके पुत्र चेतन अग्रवाल एवं रौनक गोयल द्वारा सपरिवार भगवान महावीर हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके उपरांत हलुआ एवं चने की घूँघनी का भोग अर्पित कर परिवार तथा समस्त श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई। भोग अर्पण के पश्चात भंडारे का शुभारंभ नटिनिया दाई व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश राजभर, महामंत्री राजू राय तथा कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महावीर हनुमान के दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में चांदमारी, नटिनिया दाई, मुर्दहा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *