समाजसेवी राधा सिंह तीसरी बार इनरव्हील क्लब की निर्विरोध सेक्रेटरी बनी

 

वाराणसी।वरिष्ठ समाजसेवी राधा सिंह को उनके विशिष्ट कार्यों को देखते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ बनारस का तीसरी बार निर्विरोध सेक्रेटरी चुना गया।

ज्ञातव्य हो कि राधा सिंह,उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की सदस्य,महिला प्रमुख, सक्षम, काशी प्रांत; चेयरमैन, स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन; प्रदेश मंत्री, विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति, उत्तर प्रदेश; प्रांत महामंत्री, महिला मोर्चा, जय भारत मंच, काशी प्रांत व सचिव पद से समाज की सेवा कर रही है।

राधा सिंह समाज में दिव्यांगजन व अन्य वर्गों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, स्वरोजगार इत्यादि क्षेत्रों में तथा दिव्यांगजन व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करती हैं।

इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा सुषमा सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रियवंदा सिंह, वीना सिंह,आरती पाठक, राजश्री,रेखा सिंह,लकी गुप्ता, बिन्दु बाला गुप्ता, सुनीता साहनी, सुषमा शुक्ला आदि क्लब की बहनें तीसरा बार सेक्रेटरी निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *