सातवीं मोहर्रम पर निकाला गया दुलदुल का जुलूस

रिपोर्ट :-अशरफ/आजाद 

 

फूलपुर। कस्बा फूलपुर में सातवीं मोहर्रम के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुलदुल का जुलूस बड़े अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।

हवेली की मस्जिद से दिन में लगभग 11 बजे बड़ा आलम बरामद होकर मुल्लाने में बदरुल हसन जैदी के आवास पहुंचा। वहां से दुलदुल को रवाना किया गया।

इस दौरान अंजुमने अब्बासिया के ईशान जैदी, जमन फूलपुर ने नौहे पढ़े, जिस पर अकीदतमंदों ने जोरदार मातम किया।

इसके बाद दुलदुल का जुलूस मुल्लाने से होते हुए हवेली, फूलपुर के मोतवल्ली ब्लॉगत हुसैन, जलालत हुसैन उर्फ शेखू और सैयद असकरी रजा जैदी के घर से गुजरते हुए मोहल्ला कोहना पहुंचा और फिर कैथाना मोहल्ले में प्रवेश किया।

कैथाना में जुलूस का स्वागत कमेटी के सदस्य खुर्शीद अकबर, मुमताज अहमद, खुर्शीद अकरम, सलाहुद्दीन , सलीम अख्तर और मो असीम कैथाना के मोतवल्ली के द्वारा किया गया। जुलूस के दौरान दुलदुल एक-एक घर गया, जहां लोगों ने चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी तथा किशमिश, दूध और जलेबी का नजराना पेश किया। साथ ही शरबत, खिचड़ा, खीर और पानी का लंगर भी लगातार चलता रहा।

इसके पश्चात जुलूस शुक्लाना, जाफरगंज, इस्माइलगंज, दुनियागंज, जमीलाबाद और पूरा अच्छई पहुंचा। पूरा अच्छई में सैयद इखलाक अहमद और सैयद इलियास अहमद ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इसके बाद जुलूस तहसील, शेखपुर उत्तरी, शेखपुर पूर्वी और कर्नलगंज से होता हुआ रात लगभग 11 बजे जमीलाबाद स्थित चमन मास्टर के यहां से बाबूलाल सागोड़ा प्रदीप गुप्ता के घर पहुंचकर समाप्त हुआ।

पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। जुलूस का संचालन फूलपुर के मोतवल्ली ब्लॉगत हुसैन उर्फ बल्लन की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कस्बे के पूर्व चेयरमैन मंसूर आलम, सभासद प्रतिनिधि मो. दानिश, इस्लाह अहमद बबलू, सेराज अंसारी, पूर्व सभासद मो. कामिल, मो फुरकान शेर अली खान, अब्दुल्ला मेंहदी,मो इमरान आमिर, मो फजल बाबू ,फहद,नजम,मिसम जैदी,एहसान हुसैन,असद मेंहदी,अशफी,हैदर अब्बास , जान, शाहरुख, तनवीर, आमिर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *