
रिपोर्ट अशरफ/आजाद
प्रयागराज।फूलपुरअधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर श्री विजय बहादुर सिंह तथा महामंत्री पर रवीन्द्र प्रताप सिंह ने शपथ ली।
12 जून 2026 को तहसील फूलपुर बार एसोसिएशन फूलपुर के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली शपथ लेने वालों में अध्यक्ष पद पर विजय बहादुर सिंह तथा महामंत्री पद पर रवीन्द्र प्रताप सिंह तथा उपाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद सेन उप मंत्री पर नदीम अहमद जैदी तथा प्रकाशन मंत्री पर दीपांकर यादव पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार यादव ऑडिटर पद पर दिनेश कुमार तथा कार्यकारिणी पद पर विकास कुमार यादव धर्मेंद्र सिंह यादव राकेश कुमार मौर्या व मोहम्मद इसरार व दिलीप कुमार भारतीया को चुनाव अधिकारी श्री सृष्टि नाथ तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार पटेल फूलपुर सांसद ने बार एवं बेंच में सामंजस बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं को काम करने की बात कही।
शपथ ग्रहण समारोह में अन्य अतिथि में कार्मेंद्र नाथ चौधरी न्यायाधीश ग्राम न्यायालय फूलपुर तथा उपजिला अधिकारी फूलपुर श्री अविनाश यादव तहसीलदार फूलपुर तथा नगर पंचायत फूलपुर अध्यक्ष अमरनाथ यादव पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कई वरिष्ठ अधिवक्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।सभा का संचालन अरविंद कुमार यादव ने की ।
मुख्य अतिथि ने अधिवक्ताओं को बैठने के लिए चैंबर की व्यवस्था जल्द ही करने की बात कही।


Leave a Reply