
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्कृति, कला, शिक्षा एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को International University of Culture, Arts and Sciences (IUCAS), Palestine द्वारा “Shield of Culture and Arts” सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के लिए चयनित व्यक्तित्वों में *डॉ. अगम कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण कुमार निगम, डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉ. नवीन कुमार सक्सेना, कैलाश सिंह विकास, डॉ. दत्तात्रय डी. देसाई, डॉ. विनय तिवारी एवं अंजू खरे शामिल हैं।*
यह सम्मान संस्कृति, कला, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा मानवता के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तित्वों ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसे समाज सेवा और सांस्कृतिक उन्नयन के लिए प्रेरणादायक बताया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभाओं को मिली यह प्रतिष्ठित मान्यता न केवल सम्मानित व्यक्तियों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।


Leave a Reply