वाराणसी। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट काउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), नई दिल्ली द्वारा बुधवार को सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (मई ) का परिणाम घोषित किया गया।वाराणसी सेंटर से सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुपों में कुल 141 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें उल्लेखनीय सफलता दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम ग्रुप में 06 एवं द्वितीय ग्रुप में 02 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि दोनों ग्रुपों में 05 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: सीए इंटरमीडिएट (दोनों ग्रुप) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में प्रियांशु मौर्या (370 अंक), उन्नति जैस्वाल (314 अंक), आकाश चौबे (311 अंक) एवं हिमानी चौधरी (307 अंक) प्रमुख रहे। इन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाराणसी सेंटर का नाम रोशन किया।
*ग्रुपवार परिणाम विवरण*
ग्रुप-01 में कुल 420 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें 38 ने सफलता प्राप्त की।
ग्रुप-02 में कुल 159 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें 36 ने सफलता अर्जित की।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष, सिकासा अध्यक्ष सीए नमन कपूर एवं कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय तथा सीए नीरज कुमार सिंह,हुए सोमदत्त रघु ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply