उ.प्र. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

वाराणसी। रमेश चन्द्र कुण्डे, सदस्य उप्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा सर्किट हाउस, वाराणसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसमें पुलिस विभाग, नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी विभाग, अपर जिलाधिकारी (फाइनेन्स), चिकित्सा विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वाराणसी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विभाग), वाराणसी, शिक्षा विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, जिला सूक्ष्म एवं उद्योग विभाग एवं अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे। सदस्य महोदय द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों के विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी ली गयी समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जनपद में अधिक से अधिक कैम्प के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से

लाभान्वित कराया जाय। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) से जानकारी ली गयी कि मैनुअल स्क्वेंजर के कितने व्यक्ति जनपद में है, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि हाथ से मैला उठाने वाले व्यक्तियों की संख्या शून्य है। पुलिस विभाग से अत्याचार उत्पीड़न के बारे में पूछे जाने बताया गया कि समाज कल्याण विभाग में जितने भी प्रस्ताव भेजे गये थे कि स्वीकृति / भुगतान हो चुकी है। उद्योग विभाग से पूछे जाने पर बताया गया कि सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है। अन्त में निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को अधिक से अधिक योजनओं का लाभ दिये जाने हेतु समस्त विभाग कार्यवाही करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *