महारानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को किया नमन

वाराणसी। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के तत्वाधान में गोंडवाना राज्य की वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का 463वां बलिदान दिवस राजा तालाब स्थित साइन मंदिर के बगल में कलश वाटिका में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल रहे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल एवं प्रदेश मंत्री विजय गोंड उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन साह ने की। संचालन महामंत्री कुलदीप गोंड ने किया तथा अतिथियों का परिचय रामाश्रय गोंड ने कराया। धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक राजकुमार गोंड ने दिया। वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के साहस और बलिदान को भारतीय इतिहास की प्रेरणादायक गाथा बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बताया। इस अवसर पर अवधेश गोंड, कैलाश नाथ गोंड, रवि खरवार, भाई लाल गोंड, मुन्नालाल गोंड, हंसराज गोंड, चंदन गोंड, डॉ. यदुनाथ गोंड आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *