
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में बुधवार को गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती 16वीं शताब्दी की महान शासक थीं, जिन्होंने 24 जून 1564 को मुगल सेना से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की। वे कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ अदम्य साहस और स्वाभिमान की प्रतीक थीं। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि महारानी दुर्गावती का जीवन संघर्ष, वीरता और नायकत्व की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है।
कार्यक्रम में डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, भीष्म नारायण सिंह, पूजा यादव, उमेश प्रधान, गोपाल पाण्डेय, आलोक सौरभ पाण्डेय एडवोकेट,विजय टाटा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply