
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन ने दिनांक गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफांर्म संख्या 08 पर नई दिल्ली जाने को तैयार खड़ी गाड़ी संख्या 15127 बनारस-नईदिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रेक का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेट फांर्म संख्या 08 पर खड़ी 15127 बनारस नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रेक(कोचों) का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेन के सभी कोचों में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुख सुविधाओं सहित कोच की स्वच्छता, कोचों का मेंटेनेंस, लिनन की गुणवत्ता व साफ-सफाई, वॉटर रिफलिंग, जलापूर्ति व्यवस्था, कोच के लाइट एवं पंखों की कार्य शीलता, एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की तथा वातानूकूलित कोचों में फायर डिटेक्शन सिस्टम का भी अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ट्रेनों में सभी सुविधाओं का मानक स्तर एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यात्रिक इंजीनियर श्री अनुभव पाठक,कोचिंग डिपो अधिकारी श्री हरिशंकर कुमार सहित संबंधित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।


Leave a Reply