मरीना गर्ल्स हॉस्टल का किचन बना पीएनजी किचन

वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी में (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ककरमत्ता क्षेत्र स्थित “मरीना गर्ल्स हॉस्टल” में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक गुरुवार को प्रारंभ कर दी गई है। इस आपूर्ति परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में जा रहा है। उक्त आवश्यक पर श्री अंसारी ने बताया कि,ककरमत्ता स्थित “मरीना गर्ल्स हॉस्टल”, जहाँ लगभग 100 से 150 छात्राएं अध्ययन हेतु निवास करती हैं, पूर्व में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रति माह लगभग 30 से 35 एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर था। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात अब हॉस्टल को निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस आपूर्ति उपलब्ध हो रही है, जिससे इसकी संचालन प्रणाली अधिक व्यवस्थित, दक्ष एवं विश्वसनीय बन गई है। वही एलपीजी से पीएनजी में परिवर्तन के परिणामस्वरूप अब उपयोग में आने वाले सिलेंडरों को अन्य क्षेत्रों में भेजा जा सकेगा, जिससे अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा तथा ऊर्जा संसाधनों का बेहतर एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, यह एक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गेल (इंडिया) लिमिटेड वाणिज्यिक, संस्थागत एवं घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में शिवपुर,भेलूपुर तथा आसपास के क्षेत्रों सहित वाराणसी के विभिन्न हिस्सों में इस दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसका मुख्य उद्देश्य को साझा करते हुए बताया कि, गेल इंडिया का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें। ककरमत्ता स्थित “मरीना गर्ल्स हॉस्टल” में पीएनजी आपूर्ति की शुरुआत वाराणसी को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो गेल (इंडिया) लिमिटेड की सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *