
स्वामी सदानंद महाराज ने मंदिर निर्माण हेतु दिया 11 लाख का चेक
वाराणसी। जेठ माह के पूर्णिमा तिथि पर नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ का जला अभिषेक भक्तों ने किया।सोमवार को सुबह असि स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान गणेश का स्वरूप धारण किए भगवान जगन्नाथ सुभद्रा और बलभद्र का गुलाब चंपा चमेली बेला गेंदा गुलाब के फूलों से श्रृंगार कर पुजारी राधे श्याम पांडे ने भव्य आरती की।
भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा के मूर्ति से भगवान गणेश का मुखौटा हटा दिया गया। इसके पश्चात जलाभिषेक का शुभारंभ हुआ मंदिर के न्यासियों व सदस्यों द्वारा 108 कलश के जल से भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा का जलाभिषेक किया गया। मंदिर का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया। भक्त भाव विभोर होकर सुख समृद्धि की कामना को लेकर भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर अस्सी घाट से कलश लेकर महिलाएं मंदिर परिसर पहुंची और भगवान का जलाभिषेक किया। उनके साथ डमरू दल डमरू का वादन करते हुए चल रहे थे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह पत्नी एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह उनके पुत्र सिद्धार्थ सिंह मंदिर पहुंचे और विधि विधान से भगवान का जलाभिषेक किया।
सचिव शैलेश त्रिपाठी भी वेद मंत्रो
के बीच जलाभिषेक किया। स्वामी सदानंद महाराज ने मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख का चेक मंदिर के अध्यक्ष बृजेश सिंह को दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक सुखदेव त्रिपाठी, ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के सचिव शैलेश त्रिपाठी, हरीश वालिया, नवीन जी शिशिर मालवीय रामयश मिश्र, जगन्नाथ जी, दिलीप मिश्रा आशु त्रिपाठी सहित अनेक भक्तगण शामिल रहे।











Leave a Reply