सचकंड ज्वेलरी में गेल ने शुरू की पीएनजी

 

वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा वाराणसी में फाइव नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। अब सचकंड ज्वेलरी में गेल इंडिया लिमिटेड ने पीएनजी सेवा शुरू कर दी गई।

गेल इंडिया लिमिटेड के नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम– प्रोजेक्ट्स) ने बताया कि, इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया और इसका नेतृत्व मैं कर रहा हूं। वहीं, वाराणसी सिटी गैस डिसटीब्यूशन परियोजना का समग्र संचालन हमारे महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। श्री अंसारी ने बताया कि, धार्मिक नगरी काशी में सकरी-सकरी गलियां है। ऐसे में अगर हम बात करें तो श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित “अन्नपूर्णा भोजनालय” चाहे पांडेपुर,शिवपुर क्षेत्र हो या शिवाला यहां के होटल, लॉज, रेस्टोरेंट हर जगह आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उन्होंने आग्रह जताते हुए जनता से अपील करते हुए कहा कि, सभी उपभोक्ताओं से हम यही कहना चाहेंगे की पीएनजी कनेक्शन अपनाकर आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा प्रणाली का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *