
प्रतापगढ़। रविवार को अफीम कोठी स्थित क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान, सक्षम का 18वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ। स्थापना दिवस समारोह 40 दिव्यांग जन शामिल रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत जी, अध्यक्षता काशी प्रांत के अध्यक्ष योगेंद्र वाजपेई,विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत की महिला प्रमुख एवं राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की सदस्य राधा सिंह रही। समारोह में जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विशिष्ट उपस्थित रही।
स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने कहा कि दिव्यांगों के विकास में सक्षम की भूमिका अहम है।
प्रांत अध्यक्ष योगेंद्र वाजपेई जी ने कहा कि दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करना दुनिया का सबसे कठिन कार्य है।
प्रांत महिला प्रमुख राधा सिंह ने कहा कि सक्षम और सरकार दिव्यांगजनों के विकास के लिए शिक्षा, स्वच्छता, स्वरोजगार जैसी विभिन्न योजनाएं चला रही हैं, जिससे उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है।
उन्होंने बौद्धिक दिव्यांगता में हो रही भयावह बढ़ोतरी पर चिंता जताई और समाज को जागरूक होने की अपील की।
राधा सिंह ने अभिभावकों से कहा कि बच्चे के जन्म से छह वर्ष की आयु तक सीआरसी केंद्र पर जाकर जांच अवश्य कराएं, ताकि दिव्यांगता की शुरुआती पहचान और उचित उपचार हो सके।
उन्होंने सक्षम महिला टोली की बहनों से ग्रामीण क्षेत्रों, झुग्गी-झोपड़ियों और दूर-दराज के इलाकों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन सक्षम प्रतापगढ़ के सचिव रंजय मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अजीत सिंह ने दिया।
काशी प्रांत के सहसचिव प्रयाग दत्त तिवारी ने कल्याण मंत्र और सक्षम की परिकल्पना पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रतापगढ़ महिला प्रमुख माधुरी सिंह, उपसचिव सरोज सिंह, उपाध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद मिश्रा, कुंडा तहसील प्रभारी सर्वेश कुमार मिश्र, अमित कुमार मिश्र, आरएसएस के जिला कार्यवाह हेमंत जी, नगर प्रचार प्रमुख धीरज जी, अंजली श्रीवास्तव, रीना देवी, विजय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Leave a Reply