
वाराणसी। सेवा दिवस के तहत स्वच्छता अभियान में रविवार को मीरा फाउन्डेशन की ओर से पदाधिकारियों, सदस्यों और बच्चों ने वरूणापुल स्थित शास्त्री घाट पर श्रमदान किया। घाट और घाट की सीढ़ियों की सफाई की। स्वच्छता अभियान में विजय कन्नौजिया, रागिनी, प्रियांजली, अजय,सोनम प्रसाद, दीपशिखा, प्रतिमा,वर्षा आदि शामिल थे।
