
वाराणसी/ मध्य प्रदेश।मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं खेल जगत में अपनी प्रेरणादायक पहचान बना चुकी डॉ. अंजू खरे को शिक्षा, सामाजिक विकास एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।
डा अंजू खरे को East West International University द्वारा आयोजित International Award 2026 के अंतर्गत “Doctor of Human Letters (Honoris Causa)” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय ने यह सम्मान डॉ. अंजू खरे के शिक्षा के प्रसार, सामाजिक उत्थान, मानवीय मूल्यों के संवर्धन तथा निरंतर समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देते हुए प्रदान किया। इस अवसर पर उनके कार्यों को प्रेरणादायक, दूरदर्शी एवं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।
डॉ. अंजू खरे ने शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान तथा युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। खेल जगत में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है, जिससे उन्होंने नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
यह सम्मान न केवल डॉ. अंजू खरे की उपलब्धियों का गौरवपूर्ण प्रमाण है, बल्कि समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी लोगों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी माना जा रहा है।











Leave a Reply