
वाराणसी। कल दो 2 अक्टूबर सोमवार को समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्रसभा उ. प्र. के संगठन विस्तार हेतु जौनपुर से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 3:00 बजे बाबतपुर चौराहे पर पहुचेंगे। जहाँ पर सपाजनों एवं समाजवादी छात्रसभा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत वे पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार आएंगे। जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट ने बताया कि जो भी समाजवादी साथी समाजवादी छात्रसभा उ. प्र. के राज्य कमेटी, वाराणसी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विश्वविद्यालय व महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष एवम छात्रसभा में पदाधिकारी बनना चाहता हो वह अपना आवेदन पत्र प्रदेश अध्यक्ष ई. विनीत कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ को शाम चार बजे पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में दे सकता है।
