
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, अर्दली बाजार में मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके अद्वितीय साहस और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” ने की। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ऊदा देवी ने अंग्रेजों के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय दिया। सिकंदर बाग की लड़ाई में पीपल के पेड़ पर चढ़कर उन्होंने अनेक ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया और अंततः मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। जिला प्रवक्ता संतोष यादव “बबलू” एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में ऊदा देवी का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर संतोष यादव “बबलू” एडवोकेट डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, गोपाल पाण्डेय, हीरू यादव, रामकुमार यादव, मनोज यादव गोलू, धर्मवीर पटेल, दुर्गेश पाल, विनोद सिंह,विजय टाटा,पटेल, विजय शंकर, राजेंद्र प्रसाद, राजू यादव, वंशल सेठ, दिनेश यादव, अयाज खान, विनोद शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Leave a Reply