
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को वाराणसी में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला कार्यालय अर्दली बाजार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में केक काटा गया तथा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने सोहर एवं लोकगीत प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू हुईं, जिनका अनुसरण आज अन्य राज्य भी कर रहे हैं। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने उन्हें सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा का मजबूत नेतृत्व बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अखिलेश यादव का नेतृत्व महत्वपूर्ण है। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में युवा, किसान और व्यापारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं तथा समाजवादी विचारधारा ही विकास और सामाजिक न्याय का रास्ता दिखाती है।
जन्मदिन के अवसर पर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भी हवन-पूजन, केक काटने, पौधरोपण तथा जरूरतमंदों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव बबलू एडवोकेट तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया। समारोह में सर्वश्री डॉ० उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ. ओ पी सिंह, डॉ. रामबालक पटेल, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण, ई. आर एन यादव, रामसिंह यादव, लालबाबू सोनकर, आकाश मौर्या, नासिर जमाल, गोपाल पाण्डेय, कन्हैया राजभर,विजय टाटा,गोपाल यादव, पुतुल यादव, डॉ दिलशाद अहमद आदि थे।


Leave a Reply