लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर ने नवीन सत्र में 65 डॉक्टर्स व सीए का हुआ सम्मान

 

 

जोधपुर। लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर द्वारा नए सत्र का शानदार आगाज होटल श्री राम इंटरनेशनल में आयोजित गरिमामयी ‘डॉक्टर्स व सीए सम्मान समारोह’ के साथ किया गया।

इस अवसर पर समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभों चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र के कुल 65 प्रबुद्धजनों जिसमें 35 डॉक्टर्स एवं 30 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र, उपहार, माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं एम्स जोधपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीईओ डॉ. जी.डी. पुरी ने चिकित्सा जगत की चुनौतियों का जिक्र करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी डॉक्टरों की निरंतर सेवाओं और क्लब के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।

विशिष्ट अतिथि सीए अर्पित हल्दिया ने वित्तीय जगत में आ रहे तकनीकी बदलावों और सीए के सामने भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए नए सीए का मार्गदर्शन किया।

एम्स के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. भरत पालीवाल ने ‘जीवन रक्षक हेल्थ अवेयरनेस’ सत्र के तहत पैरालिसिस (लकवा) और अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़ के स्वागत उद्बोधन से हुई। पूर्व अध्यक्ष लायन नितिन सालेचा ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के वैश्विक सेवा सिद्धांतों और स्थानीय स्तर पर चलाई जा रही जनहितैषी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

कुशल प्रबंधन एवं आभार

समारोह का शानदार मंच संचालन वरिष्ठ लायन एम.एस. राजपुरोहित ने किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा व कुशल व्यवस्था सचिव लायन सुरेंद्र माथुर, कोषाध्यक्ष लायन महेंद्र लुणावत, प्रोजेक्ट निर्देशक लायन अक्षय खत्री व लायन नरेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रथम उपाध्यक्ष प्रमोद जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष पुखराज प्रजापत, संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र खत्री सहित क्लब के कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह राठौड़ ने पधारे हुए सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं और सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *