
वाराणसी । ब्रह्मलीन योगिराज देवरहा बाबा की पुण्यतिथि 11 जुलाई को असि स्थित देवरहा बाबा आश्रम (द्वारकाधीश मंदिर) में मनाई जाएगी।
इस उपलक्ष में नव दिवसीय
श्री रामचरितमानस नवाह पारायण पाठ का शुभारंभ असि। स्थित द्वारकाधीश मंदिर में शुरू हुआ। द्वारकाधीश मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रह्मवेता हंस बाबा की अध्यक्षता में सुबह अधिकारी रामदास महाराज, कोठारी राम अभिलास दास जी महाराज ने देवरहा बाबा के आदमकद प्रतिमा पर माला अर्पण एवं मानस पोथी का विधि विधान से पूजन अर्चन करके किया।
इसके पश्चात वृंदावन से पधारे व्यास राम प्रिया दास महाराज के सानिध्य में श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ । पहले दिन बालकांड के दोहे चौपाइयों का पाठ साधु संतों ने किया । बालकांड के दोहे चौपाइयों से पूरा आश्रम गूंज रहा
था।
इस अवसर पर स्वामी राम अखंड दास जी महाराज, राम बालक दास जी महाराज, राम तपस्या दास जी महाराज, रामयशमिश्रा, घनश्याम दास जी महाराज केशव जी महाराज सहित वृंदावन अयोध्या हरिद्वार शहीद देश के विभिन्न राज्यों से आए साधु संत शामिल थे।








Leave a Reply