काढे का प्रसाद लेने के लिए जगन्नाथ मंदिर में काढ़े का प्रसाद हेतु उमड़ी भीड़

वाराणसी।असि स्थित जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को भी भगवान जगन्नाथ को काढा अर्पित किया। लौंग इलायची दालचीनी तेज पत्ता काली मिर्च इलायची सहित विभिन्न मसाले से तैयार काढे को भगवान को अर्पित किया गया।

इसके पश्चात मंदिर में उपस्थित भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी राधेश्याम पांडे ने विधि विधान से औषधि तैयार करके भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा को अर्पित किया।

शुक्रवार को भी मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।काढा प्रसाद लेने के लिए दूर-दूर से भक्त मंदिर में आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *