
जोधपुर। लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के नए सेवा सत्र का शुभारंभ एक होटल में नवीन सेवा सत्र का विधिवत शुभारंभ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि एम्स जोधपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. गोवर्धन दत्त (जी.डी.) पुरी तथा विशिष्ट अतिथि सीए अर्पित हल्दिया रहे।
अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों, सम्मानित डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं लायंस सदस्यों का स्वागत किया।
पूर्व अध्यक्ष लायन नितिन सालेचा ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के सेवा सिद्धांतों एवं लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर की विभिन्न जनहितैषी गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सीए अर्पित हल्दिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बदलती भूमिका, तकनीकी चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि ने चिकित्सको, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके योगदान हेतु अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. जी.डी. पुरी ने अपने प्रेरक संबोधन में चिकित्सकों की समाज के प्रति समर्पित भूमिका की सराहना करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा भी की।
एम्स जोधपुर के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं एडिशनल प्रोफेसर डॉ. भरत पालीवाल ने ‘जीवन रक्षक हेल्थ अवेयरनेस’ विषय पर विशेष व्याख्यान देते हुए पैरालिसिस एवं अंगदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरिष्ठ लायन एम.एस. राजपुरोहित ने किया। सचिव लायन सुरेंद्र माथुर, कोषाध्यक्ष लायन महेंद्र राज लूणावत तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन अक्षय खत्री एवं लायन नरेंद्र सिंह राठौड़ ने आयोजन की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।
समारोह में प्रथम उपाध्यक्ष लायन प्रमोद जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन पुखराज प्रजापत, संभागीय अध्यक्ष लायन राजेंद्र खत्री, एरिया कैबिनेट सचिव लायन बाबूलाल शाह, लायन राजकुमार जैन, लायन गुलाब चोपड़ा, लायन सवाई सिंह भाटी, लायन राजेंद्र सालेचा सहित क्लब के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों, सम्मानित चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।








Leave a Reply