रिपोर्ट उपेंद्र कुमार पांडेय
आजमगढ। द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ की कार्यकारी समिति के वार्षिक चुनाव (सत्र 2026-27) के अंतर्गत, कुल 11 पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गई।
चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया ने बताया कि इससे पूर्व बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे और गुरुवार को जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए थे।
नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से एडवोकेट श्रीप्रकाश सिंह और सहमंत्री पुस्तकालय पद से एडवोकेट ज्ञानचंद ने अपना नाम वापस लिया। इन दो नामों की वापसी के बाद अब 4 पदों के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए: एडवोकेट बलिराम यादव, एडवोकेट भृगुनाथ राम और एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह।
मंत्री पद के लिए एडवोकेट मनोज कुमार राय, एडवोकेट दीपक कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट रविशंकर यादव और एडवोकेट सतीराम प्रजापति।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मुन्ना सिंह, एडवोकेट लौटू राम मौर्य और एडवोकेट सत्य प्रकाश चतुर्वेदी।
सहमंत्री पुस्तकालय पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार एडवोकेट कृष्ण कुमार सिंह रहे।
आगामी 14 जुलाई को सिर्फ पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बार एसोसिएशन के कुल 420 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करके करेंगे।








Leave a Reply