स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर 125 दिव्यांगजनों का सम्मान

वाराणसी। स्वामी विवेकानंद की 125वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल समिति के तत्वावधान में सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टांप एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा 125 दिव्यांगजनों को साफा, गमछा, बिस्कुट, पानी की बोतल, आम एवं केला वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सेवा, राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण का प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक विनोद पाण्डेय ‘भैयाजी’ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना समिति का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के ऐतिहासिक प्रवास स्थल को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास निरंतर जारी हैं। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम तथा दि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के इस पावन प्रवास स्थल को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मारक के रूप में विकसित किए जाने की पहल स्वागतयोग्य है। उन्होंने इसके लिए राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन गौतम झा ने किया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, राजकुमार आहूजा (राजू), सहस्त्रांशु सिंह ,क्षेत्रीय पार्षद विनय शादेजा एवं अशोक मौर्य, नित्यानंद राय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनोज दूबे, पंकज श्रीवास्तव, रामकृष्ण परमहंस आश्रम बेलूर मठ के शांति कुमार घोष, राकेश गुप्ता, सोमनाथ पाण्डेय, सुनील, शिशिर त्रिवेदी, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *