आईसीएआई शाखा में रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्तदान

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का भी मिला लाभ

 

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा 78वें सीए दिवस समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को आईसीएआई भवन, प्रेमचंद नगर कॉलोनी, पांडेयपुर में स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की टीम तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लाल पैथ लैब, पांडेयपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

शिविर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 52 यूनिट रक्तदान किया। वहीं बड़ी संख्या में सदस्यों और उनके परिवारजनों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम ने समाज के प्रति चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। कार्यक्रम के संयोजक सीए चंद्र प्रकाश पांडेय, सीए शिल्पम खन्ना, सीए ऋषभ वी. प्रभाकर, सताक्षी शुक्ला एवं पंकज गुप्ता रहे। समापन अवसर पर शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम, लाल पैथ लैब, स्वयंसेवकों तथा उपस्थित सदस्यों, विद्यार्थियों एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, पूर्व शाखाध्यक्ष सीए विजय प्रकाश, सीए शिशिर उपाध्याय, सीए सोम दत्त रघु, सीए सौरभ शर्मा, सीए नीरज कुमार सिंह, सीए सुकांत रॉय, सीए जय वर्मा, सीए राजीव कुमार सिंह, सीए आलोक जैन, सीए प्रकाश तोलानी, सीए सचिन जालान, सीए अंकिता वी. प्रभाकर, सीए जमुना शुक्ला, सीए मृदुला के. सेठिया, सीए रितिका शार्फ अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों एवं सीए विद्यार्थियों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार के इस अभियान में सहभागिता निभाई। आईसीएआई वाराणसी शाखा ने बताया कि 78वें सीए दिवस के उपलक्ष्य में आगे भी जनहित एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *