
वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी में (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में सिगरा स्थित होटल “स्टे बनारस” में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी है।
यह पहल वाराणसी के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को हरित, सुरक्षित एवं आधुनिक ऊर्जा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गेल ने बताया कि,इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया,।जिसका नेतृत्व नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है।
होटल “स्टे बनारस” में पूर्व में ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रतिमाह लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जाता था। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात अब होटल को निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध हो रही है। अब प्रतिमाह उपयोग किए जाने वाले लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इससे ये सिलेंडर अन्य क्षेत्रों एवं उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपलब्ध कराए जा सकेंगे, जिससे एलपीजी संसाधनों के अधिक प्रभावी, संतुलित एवं व्यापक वितरण को बढ़ावा मिलेगा तथा अधिक लोगों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
होटल स्टे बनारस में पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ वाराणसी को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सतत ऊर्जा आधारित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल गेल (इंडिया) लिमिटेड की ऊर्जा दक्षता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है। गेल (इंडिया) लिमिटेड वर्तमान में वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य उपभोक्ताओं को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयासरत है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित, भरोसेमंद एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा का लाभ मिल सके। इस दिशा में कंपनी के कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं।


Leave a Reply